{"_id":"5a6376484f1c1b86268b5645","slug":"151646797513-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की जान से खेल रहा टाडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की जान से खेल रहा टाडा
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर टिहरी झील में बोटों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। सूर्यास्त के बाद भी बोटों का संचालन कर पर्यटकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शाम ढलने के बाद बोटिंग कराने के लिए पर्यटकों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। पर्यटकों की निगरानी के लिए झील किनारे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) की देखरेख में कोटी कालोनी से झील में बोटों का संचालन किया जाता है। नियम अनुसार सूर्यास्त के बाद झील में बोटों का संचालन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। झील के आसपास पथ प्रकाश और लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन 150 से 200 पर्यटन बोटिंग करने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की जान से खिलवाड़ करने से टाडा कोई गुरेज नहीं कर रहा है।
बोटिंग करने के लिए टाडा ने 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट तय किया है, लेकिन शाम ढलने के बाद पर्यटकों से 500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट वसूला जा रहा है। शुक्रवार शाम 5.30 बजे महाराष्ट्र के सात पर्यटकों का दल झील किनारे बोटिंग करने पहुंचा। दल में शामिल अमर दीप, विशाल का कहना है कि साथ आए बच्चों की जिद पर उन्हें बोटिंग करनी पड़ी, सूर्यास्त के बाद वोटिंग करने के लिए उन्हें प्रति व्यक्ति का टिकट 500 रुपये वहन करना पड़ा।
विज्ञापन
कोट
सूर्यास्त के बाद झील में बोटों का संचालन नहीं किया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बोट संचालकों की जांच कर उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। निगरानी के लिए जल्द ही कोटी कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-चतर सिंह चौहान, एसीईओ टाडा टिहरी