{"_id":"5a6376434f1c1ba2268b57ce","slug":"151646797013-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने को जिम्मेदारियां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने को जिम्मेदारियां बांटी
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि 31 जनवरी तक सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 25 जनवरी को सभी सरकारी इमारतों को रोशनी से आच्छादित किया जाएगा।
बौराड़ी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सामूहिक ध्वजारोहण करेंगे। पालिका और व्यापार मंडल 25 जनवरी को मुख्य चौराहों पर राष्ट्र भक्ति के गीत प्रसारित करेंगे। 26 जनवरी को प्रात: नौ बजे तक प्रभात फेरी से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, पीआरडी के जवान परेड कर सलामी देंगे। बैठक में पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान, सीओ हीरा सिंह रौथाण, डीईओ बेसिक सुदर्शन बिष्ट, ईई लोनिवि कलम सिंह नेगी, जल संस्थान सतीश नौटियाल, युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा आदि मौजूद थे।