{"_id":"5a6225d64f1c1ba3268b53f0","slug":"15163818441-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खस्ताहालत पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खस्ताहालत पर भड़के
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग की खस्ताहालत पर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क का सुधारीकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों ने कहा कि चंबा-कोटी कालोनी मार्ग की जर्जर हालत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में लोनिवि ने मार्ग पर डामरीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सड़क खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि कोटीकालोनी मार्ग पर नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर फैलकर लोगों के घरों में घुस रहा है। मार्ग पर गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद शक्ति जोशी, ममता लेखवार, गौरव डोभाल, गणेश सेमवाल, पंकज भट्ट, नवीन लेखवार और शांति प्रसाद आदि शामिल थे।