फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मां को गुलदार से बचाने पर पंकज को मिलेगा वीरता पुरस्कार

मां को गुलदार से बचाने पर पंकज को मिलेगा वीरता पुरस्कार

Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मां को गुलदार से बचाने पर पंकज को मिलेगा वीरता पुरस्कार

विज्ञापन
नई टिहरी। गुलदार से अपनी मां की जान बचाने पर नारगढ़ के पंकज सेमवाल को गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पंकज अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंच गया है।
इंटर कॉलेज रजाखेत के 12वीं कक्षा के छात्र पंकज सेमवाल का चयन इस वर्ष वीरता पुरस्कार के लिए हुआ है। 10 जुलाई 2016 को जाखणीधार ब्लॉक के नारगढ़ गांव निवासी पंकज सेमवाल पुत्र स्व. टीकाराम सेमवाल अपनी मां विमला देवी (45) के साथ घर की दूसरी मंजिल के बरामदे में सो रहा था। आधी रात को अचानक गुलदार ने उसकी मां पर हमला बोल दिया। इतने में पकंज की आंख खुली तो मां को गुलदार के जबडे़ में देखकर उसके होश उड़ गए। हिम्मत जुटाकर वह पास में ही पड़े डंडे को उठाकर गुलदार से भिड़ गया, जिससे गुलदार विमला देवी को छोड़कर भाग निकला। गुलदार के हमले में विमला देवी के हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन

पंकज के पिता टीकाराम सेमवाल पेश से वाहन चालक थे। 11 मार्च 2017 को दिल का दौरा पड़ने से वह चल बसे। चार भाई-बहनों मेें पकंज दूसरे नंबर का है। बड़ी बहन बीएसएसी की पढ़ाई कर रही है। पंकज को वीरता पुरस्कार के लिए दिल्ली बुलाए जाने से रजाखेत इंटर कॉलेज और नारगढ़ गांव के लोग उत्साहित है। नाते-रिश्तेदारों सहित दूर-दराज के लोगों की ओर से उसे वीरता पुरस्कार के लिए बधाई मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed