फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पंप ऑपरेटरों को जल संस्थान दे न्यूनतम वेतन

पंप ऑपरेटरों को जल संस्थान दे न्यूनतम वेतन

Fri, 05 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंप ऑपरेटरों को जल संस्थान दे न्यूनतम वेतन
नई टिहरी। जल संस्थान में आउट सोर्स से कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने जल संस्थान से न्यूनतम वेतन देने और साप्ताहिक व राष्ट्रीय अवकाश के साथ ही बोनस देने की मांग की है।
विज्ञापन

भैंतोगी स्थित पंप स्टेशन में आहूत बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जल संस्थान और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। अपने हकों की मांग करने पर उन्हें काम से हटाने की धमकी दी जाती है, जिससे वर्षों से कार्यरत पंप ऑपरेटर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनवीर सिंह नेगी और मंगलेश चमोली ने बताया कि रानीचौरी और टिपरी में कार्यरत पंप ऑपरेटरों को छह हजार, सिविल प्लांट और नई टिहरी योजना में कार्यरत आपरेटरों को मात्र छह हजार चार सौ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। ठेकेदार श्रमिकों को न तो अवकाश दे रहा है और न ही बोनस। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष राम प्रकाश, वीर सिंह, प्रताप खरोला, हरीश कुमार और धनपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed