फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बिल वसूली को आरसी काटने के विरोध में उतरे कांग्रेसी

बिल वसूली को आरसी काटने के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Wed, 03 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिल वसूली को आरसी काटने के विरोध में उतरे कांग्रेसी
नई टिहरी। जल संस्थान की ओर से जलकर एवं सीवर शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की आरसी काटने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतर गई है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन पर जल संस्थान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर बांध प्रभावितों से जलकर एवं सीवर शुल्क की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आठ को जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि हनुमंत राव कमेटी के सिफारिशों के अनुसार बांध प्रभावितों, विस्थापितों से जलकर एवं सीवर शुल्क नहीं लिए जाने का प्राविधान है, लेकिन जल संस्थान प्रभावितों से बिल वसूली कर आरसी काटने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बांध प्रभावितों, विस्थापितों से बिल वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ऐसा न होने पर आठ जनवरी को जल संस्थान पर तालाबंदी कर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, प्रदेश सचिव राकेश राणा, कुलदीप पंवार, साब सिंह सजवाण, आदित्य शंकर खत्री, राजपाल मियां, वीरेंद्र सेमवाल, संदीप कुमार, शकुंतला नेगी, संगीता नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed