{"_id":"5a47c41b4f1c1bc20a8b58f6","slug":"15146528634-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर कार्यालयों से नदारद मिले आठ अधिकारी एक दर्जन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर कार्यालयों से नदारद मिले आठ अधिकारी एक दर्जन कर्मचारी
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बिना अवकाश स्वीकृति के डियूटी से गायब होकर नया साल का जश्न मनाने जाने वाले अधिकारियों की खैर नहीं होगी। प्रभारी डीएम/सीडीओ आशीष भटगांई ने शनिवार को सरकारी कार्यालयों में औचक छापेमारी की। निरीक्षण में प्रभारी डीएम को आठ विभागाध्यक्ष और एक दर्जन कर्मचारी डियूटी से नदारत मिले। अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सप्ताह के अंतिम दिन जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा देखकर प्रभारी डीएम/सीडीओ आशीष भटगांई ने सुबह 11 बजे राजस्व अभिलेखागार कार्यालय से औचक निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान ईई पीएमजीएसवाई विकास भवन, ईई लघु सिंचाई, ईई आरईएस, ईई पेयजल निगम, ईई जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, युवा कल्याण अधिकारी, श्रम परिवर्तन अधिकारी कार्यालय से नदारद मिले। विभिन्न विभागों के तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनमें से अधिकांश कर्मचारी आकस्मिक अवकाश तथा एक दर्जन से अधिक कर्मचारी नदारद मिले।