फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सहयोग के रूप में जिले से भाजपा जुटाई दो करोड़ की राशि

सहयोग के रूप में जिले से भाजपा जुटाई दो करोड़ की राशि

Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
सहयोग के रूप में जिले से भाजपा जुटाई दो करोड़ की राशि
नई टिहरी। भाजपा की बैठक में संगठन के विस्तार के लिए हर कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहयोग करने पर जोर दिया गया। बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से टिहरी जिले को आजीवन सहयोग निधि में दो करोड़ का कार्पस फंड जमा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ईमानदारी से विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के 16 लाख सदस्य है। ऐसे में संगठन के विस्तार, जिलों में पार्टी कार्यालयों का निर्माण, कंप्यूटर कक्ष, कर्मचारियों की तैनाती समेत पदाधिकारियों के प्रवास पर बड़ी धनराशि की जरूरत होती है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने राज्यभर आजीवन सहयोग निधि से 25 करोड़ की धनराशि जमा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

आजीवन सहयोग निधि के संयोजक रामशरण नौटियाल ने बताया कि जिले को दो करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। एक हजार से लेकर 10 हजार तक की धनराशि के कूपन जारी किए गए हैं। इससे अधिक की धनराशि देने पर रसीद दी जाए। सहयोग राशि को चेक के माध्यम से ही ली जाए। इस मौके पर प्रदेश अनुशासन समिति के संयोजक ज्ञान सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल, गोविंद रावत, दिनेश सेमवाल, प्रमुख बेबी असवाल, बबीता शाह, रागिनी भट्ट, अनीता कंडियाल, रेखा राणा, अनुसूया नौटियाल, खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, रोशन लाल आर्य, विक्रम कठैत, रघुवीर पंवार, अबरार अहमद, असगर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed