फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ठेकेदारों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

ठेकेदारों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

Fri, 29 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी
नई टिहरी। सरकार की टेंडर नीति के विरोध में प्रांतीय लोनिवि बौराड़ी में ठेकेदार संघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संघ के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी के नेतृत्व में कुंदन लाल नौटियाल, त्रिलोक चंद रमोला क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने बड़ी निविदाओं को छोटी करने, ई-टेंडरिंग समाप्त करने, पंजीकरण के लिए अनुभव न मांगकर पंजीकरण नवीनीकरण को पांच वर्ष निर्धारित करने, सरकार की घोषणा के अनुसार पांच करोड़ तक की निविदाओं में उत्तराखंड के मूल निवासी को ही दिए जाने की मांग की। समर्थन में प्रतापनगर के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रमोला, भगवान सिंह पंवार, पृथ्वी पंवार, जसपाल पंवार, रमेश खरोला, शीशपाल डंगवाल, जगवीर रावत मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

जारी-विजयदास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed