{"_id":"5a4525e04f1c1b4e718bbc04","slug":"15144812814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेशमा के गीत ले भूजी जाला चूड़ा ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेशमा के गीत ले भूजी जाला चूड़ा ने मचाई धूम
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बांध की झील में डूब चुके पुरानी टिहरी की यादों को भी लोगों ने अपने संस्मरण से ताजा किया। लोक गायिक रेशमा शाह के ले भूजी जाला चूड़ा, रौतू का सुरू जीजाजी, प्यारू मेरू मैत मुल्क टिरी समेत कई गीतों ने खूब धूम मचाई। इसके साथ ही स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
भागीरथी फाउंडेशन की ओर से टिहरी के स्थापना दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज विश्वकर्मा पुरम के मैदान में आयोजित त्रिहरी कौथिक का विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ करते हुए पुरानी टिहरी के संस्मरणों को याद किया। उन्होंने कहा कि करीब दो सौ दो साल पहले बसाए गए टिहरी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। विकास के लिए लोगों ने अपनी माटी को कुर्बान कर टिहरी बांध निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में टीएचडीसी प्रबंधन को भी लोगों के सुखदुख में काम आना चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि बांध के कारण लोगों ने कई दर्द झेला है, लेकिन सभी को मिलकर टिहरी शहर से लेकर जिले के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। लोक गायिक रेशमा शाह, अमित पयाल ने छुआपा की कुखड़ी मधुला, यखी रौ बाबा ज्वैं, चंदन ना की चौकी फाई मामा, ले भूजी जाला चूड़ा, रौतू का सुरू जीजाजी समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी। सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों पर शानदार नृत्य किया। जबकि जिला अस्पताल बौराड़ी के ओर से रक्तदान शिविर लगाया। जिसमेें 15 यूनिट रक्तदान हुआ। साथ लोगों के आंखों की जांच भी की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, भागीरथी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष रावत, सचिव अकम्षत पवन बिजल्वाण, एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, अमित मिश्रा, विक्रम कठैत, पवन शाह, प्रमोद शाह, अंकित आदि मौजूद थे।