{"_id":"5a4525c94f1c1b96368b73fb","slug":"151448125816-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास रूम और शौचालय की समस्या का जल्द हल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास रूम और शौचालय की समस्या का जल्द हल करेंगे
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सरस्वती विद्या मंदिर ढुंगीधार के अभिभावक सम्मेलन में अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखें। सम्मेलन में शिक्षा की बेहतरी पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्या मंदिर संस्कारपरक शिक्षा दे रहा है। स्कूल में कक्षा कक्ष और शौचालय की कमी को पूरा करने की जरूरत है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता पर नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। स्कूल के प्रबंधक व डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने कहा कि स्कूल में क्लास रूम और शौचालय की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। प्रधानाचार्य यशोदा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। अभिभावक भी अपने पाल्यों की पढ़ाई पर ध्यान देकर उन्हें मोबाइल और टीवी से दूर रखें। छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ ही गढ़वाली गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्वच्छता पर नाटक का मंचन किया गया।
इस मौके पर सुषमा उनियाल, मुरारीलाल खंडवाल, राजेश डियूंडी, अनीता कंडियाल, विद्या नेगी, विनोद, रोशन नौटियाल, कांता गौड़, देवी प्रसाद, नीलम रतूड़ी, उर्मिला महर, रजनी बहुगुणा, कमला चमोली, कमला भट्ट, दुर्गा प्रसाद कोठियाल, स्कूल के प्रधानमंत्री अमन और सेनापति राहुल आदि मौजूद थे।