{"_id":"5a43cdb64f1c1baa268b62df","slug":"151439317419-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने लिया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (ब्यूरो)। कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को विकास खंड मुख्यालय में ग्राम प्रधानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों और गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद डबराल ने ग्राम प्रधानों को जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण का प्रशिक्षण दिया। कहा प्रत्येक गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए दो-दो कूड़ेदान होने चाहिए। स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायतों में सर्वे भी किया जाएगा, जहां सफाई मिलेगी उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत इंद्र सिंह चौहान, प्रधान अरविंद भंडारी, उमेश सिंह बिष्ट, राजेंद्र जुयाल, दयाल सिंह चौहान, बचन सिंह राणा, मीना देवी व शीरा देवी आदि उपस्थित रहे।