{"_id":"5a43cdb54f1c1b4e718bb98a","slug":"151439317215-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में खुलेगी सब्जी मंडी:विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में खुलेगी सब्जी मंडी:विधायक
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (ब्यूरो)। उद्योग व्यापार मंडल चंबा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, महामंत्री चंद्रशेखर तिवाड़ी और कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह तड़ियाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विधायक नेगी ने व्यापार सभा भवन विस्तारीकरण के लिए आठ लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कहा कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका को भूमि उपलब्ध करा दी गई है। अब ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण का प्रस्ताव पालिका को शासन को भेजना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॅाक प्रमुख आनंदी नेगी, साब सिंह सजवाण, विजेंद्र धनोला, राजेश्वर बडोनी, सतबीर पुंडीर, सुशील कुमार बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मेधावी छात्राएं किए सम्मानित
थत्यूड़ (ब्यूरो)। भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी की पहल पर जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ऊषा अंथवाल ने कहा कि पुरस्कार मिलने वाली छात्राओं से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर एलआईसी के शाखा प्रबंधक धर्म सिंह कोटियाल, विकास अधिकारी नवीन भट्, रवि चमोली, ऊषा मेहरा, पुष्पा पठोई, सपना व दीपा नवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन