फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रात नौ बजे तक मिले डैम से आवागमन की अनुमति

रात नौ बजे तक मिले डैम से आवागमन की अनुमति

Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
रात नौ बजे तक मिले डैम से आवागमन की अनुमति

विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के कंगसाली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर टिहरी बांध के ऊपर से रात नौ बजे तक आवागमन की अनुमति देने की मांग की।

आनंद रावत ने ज्ञापन में बताया कि टिहरी बांध की झील बनने के कारण बांध प्रभावितों को आवागमन में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वर्तमान में टीएचडीसी प्रबंधन ने बांध के ऊपर शाम छह बजे तक ही आवागमन की अनुमति दी है, जिसके बाद प्रभावितों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से मरीजों को देर रात जिला अस्पताल से लेकर देहरादून ले जाना पड़ता है। ऐसे में डैम के ऊपर से छह बजे के बाद अनुमति बंद होने से पीड़ित को कई किमी की अतिरिक्त दूरी से उबड़-खाबड़ सड़क से लाना पड़ता है, जो मरीजों के लिए खतरे का कारण भी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed