फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रभारी डीडीओ को हटाने की मांग को लामबंद हुए कर्मचारी

प्रभारी डीडीओ को हटाने की मांग को लामबंद हुए कर्मचारी

Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी डीडीओ को हटाने की मांग को लामबंद हुए कर्मचारी
नई टिहरी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एवं प्रभारी जिला विकास अधिकारी के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लामबंद हो गए हैं। उन्होंने पंचायती राज मंत्री से मुलाकात कर पीडी के स्थानांतरण करने की मांग की। कर्मियों ने जल्द स्थानांतरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को राज्य कर्मचारी परिषद ने जिले के प्रभारी एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर प्रभारी डीडीओ एवं पीडी की शिकायत की। उन्होंने मंत्री को बताया कि पीजी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कर्मचारियों के प्रकरणों को अनावश्यक लटकाए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रह है। बताया कि पूर्व में भी स्थानीय विधायक से भी पीडी की शिकायत की गई थी। बावजूद पीडी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया है। उन्होंने तत्काल प्रभारी डीडीओ भरत चंद्र भट्ट का तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरण करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली, महामंत्री प्रताप चौहान, रतन सिंह शाह समेत कई मौजूद शामिल थे। वहीं पीडी भट्ट का कहना है कि कर्मचारी संगठन कुछ दिन पूर्व एक काम को लेकर दबाव बना रहे थे, जो नियम विरुद्ध था। हो सकता इसी वजह से ये आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव देवेंद्र राणा ने खेल मंत्री पांडेय से मुलाकात कर बौराड़ी स्टेडियम के विस्तारीकरण कार्य को पूर्ण करवाने को अवशेष बजट देने की मांग की। शिक्षा प्रेरकों ने 16 माह का मानदेय भुगतान करने, अतिथि शिक्षकों ने भी मंत्री को ज्ञापन देकर उनकी सेवाएं निरंतर जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed