फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
नई टिहरी। 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाकर बांग्लादेश को अलग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद सैनिकों को विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर 11 फील्ड रेजीमेंट की टुकड़ी ने शहीदों को गार्ड आफ आनर देकर परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजन पुलमा देवी, सरोजनी देवी, सौकारी देवी, खजानी देवी, गोविंदी देवी आदि को शॉल भेंट का सम्मानित किया। नायब सूबेदार एम दुरई पांडे के नेतृत्व में सेना के टुकड़ी ने शहीद सैनिकों को गार्ड आफ आनर दिया। सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी बौराड़ी, जीआईसी मोलधार, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डा. शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम सीएस चौहान, सीओ एचएस रौथाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ज्येष्ठ प्रमुख चंबा नरेंद्र चंद रमोला, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, व्यापार मंडल मायाराम थपलियाल, पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी, सैनिक कल्याण अधिकारी डीएस बागड़ी, सोमवारी लाल उनियाल, डीईओ एसएस बिष्ट, प्रधानाचार्य शगुप्त परवीन मौजूद थे। जीआईसी मोलधार के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील भट्ट, एनसीसी अधिकारी ले. राजीव उनियाल, विशेष चौरसिया, रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed