फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बाईपास मार्ग मरम्मत की धीमी रफ्तार पर भड़का आक्रोश

बाईपास मार्ग मरम्मत की धीमी रफ्तार पर भड़का आक्रोश

Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बाईपास मार्ग मरम्मत की धीमी रफ्तार पर भड़का आक्रोश
नैनबाग (टिहरी)। मसूरी-धनोल्टी बाई पास मार्ग में कछुआ गति से चल रहे मरम्मत कार्य के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने धनोल्टी में मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। हाईवे प्रशासन से 20 जनवरी तक सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को धनोल्टी में व्यापारी और ग्रामीण बाईपास मार्ग पर एकत्रित हुए। कार्यदायी संस्था हाईवे प्रशासन के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सांकेतिक जाम भी लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से धनोल्टी-मसूरी बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त है, जिस पर धीमी गति से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्य की सुस्त चाल के कारण मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। 20 जनवरी तक उन्होंने बाईपास सड़क मरम्मत कार्य पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला, तपेंद्र बेलवाल, देवेंद्र बेलवाल, सुरेश बेलवाल, उपेंद्र बेलवाल, महिपाल कठैत, कुलदीप नेगी, रणवीर सिंह, जगदीश सेमवाल, दयाल रमोला, विकास गुर्साइं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed