{"_id":"5a3402494f1c1b0d698c2195","slug":"151335804113-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी निविदाओं के लिए ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी निविदाओं के लिए ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पंजीकृत ठेकेदार संघ ने बड़ी निविदाओं को निरस्त कर छोटे टेंडर जारी करने की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय घुमेटीधार में हुई बैठक में ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार नौकरशाही के दबाव में आकर छोटे ठेकेदारों के हितों को दरकिनार कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार बाहरी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ी निविदाएं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग ठेकेदारी के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश सरकार प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी निविदाएं जारी कर बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि कुछ समय पहले मंत्री हरक सिह रावत के नेतृत्व में कुछ विधायकों की बैठक हुई थी, जिसमें बड़ी निविदाओं को निरस्त कर छोटी करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज तक सरकार छोटी निविदाएं जारी नहीं कर पाई है। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र बिष्ट, शीशम सिंह, धूम सिंह जखेड़ी, दिनेश पैन्यूली, विक्रम सिंह, प्यार सिंह, देवी प्रसाद, प्रताप सिंह, रामकृष्ण,राजेंद्र सिंह, बीर सिंह और सोबत सिंह शामिल थे।