{"_id":"5a3401674f1c1b8e698c209e","slug":"1513357815524-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के 24 को संपन्न होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के 24 को संपन्न होंगे चुनाव
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल इकाई नई टिहरी की बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष मायाराम थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमा कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह नेगी और सहायक चुनाव अधिकारी स्वंयवर सिंह चौहान ने बताया 20 को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 22 दिसंबर को नामांकन होगा। 23 को नाम वापसी और 24 दिसंबर की सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। बैठक में विनोद रतूड़ी, भगत सिंह, खिलेश्वर बलोदी, विनोद डोभाल, प्रकाश डोभाल, अरुण सेमवाल, राकेश लांबा, राजेश डिंयूड़ी, अब्दुल अतिक, दीपक राणा, विकास रतूड़ी, उपेंद्र सकलानी, मंगल सिंह, ज्योति डोभाल, पंकज अग्रवाल, कमल दास आदि मौजूद थे। ब्यूरो।