{"_id":"5a315aa94f1c1bce408bcd12","slug":"15131840542-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से दवाइयां बाहर से मंगाने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से दवाइयां बाहर से मंगाने पर लगाई फटकार
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मरीजों से दवा बाहर से मंगाने पर सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बाहर से दवाइयां मंगाने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करें। डीएम ने एंबुलेंस और खुशियों की सवारी व अन्य लचर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल में टेली मेडिसन सेवा शुरू करने के लिए कक्ष चयन करने को कहा है।
बुधवार को डीएम ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय के प्रथम तल में 555 निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के तहत टेली मेडिसन सुविधा के लिए कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। चंबा ब्लॉक के चोपड़ियाली गांव की विनीता को लड़की पैदा होने पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि देने में विलंब करने पर कर्मचारी सुशीला भट्ट का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया। उसके बाद डीएम ने खाद्यान्न गोदाम का भी निरीक्षण कर रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, डा. रमेश नौटियाल, डा. आरपी जोशी, डा. सुमन लता और डा. आर्थी आदि मौजूद थे।