{"_id":"5a3159b04f1c1bc5668b4b8a","slug":"15131838061711-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय 25वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 54 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिनमें से 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया।
डायट के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि इस तरह की कार्यशाला से वैज्ञानिक गतिविधियों से छात्रों ने वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास होता है। जिला समन्वयक मनोज किशोर बहुगुणा ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की संकल्पना और इस वर्ष के मुख्य विषय के संबंध में जानकारी दी। सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज गोनीखाल की अंजली, कांडीखाल की स्मृति डबराल, मंजकोट चौरास के पंकज चौहान, घोड़ाखुरी के गौरव कंडारी, सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार की आंचल कोटवाल, खरसाडा के चंद्रमोहन, जूनियर वर्ग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीधार के शुभम, नागणी के रोहित डबराल, रिगोली के गौरव भंडारी, टिपरी के नीरज पंवार, मैंडखाल के विनय भट्ट का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। इस अवसर पर डा. वीर सिंह रावत, डॉ. मनवीर नेगी, एएन दूबे, डॉ. विजय बहुगुणा, राजेश चमोली, अतर सिंह नेगी, कुशाल सिंह बगियाल, डॉ. अशोक बडोनी, डॉ. राहुल नौटियाल, डॉ. एमएमएस रावत, कंचन सहगल व कमल थपलियाल आदि उपस्थित रहे।