{"_id":"5a25800a4f1c1b0d698bfe34","slug":"151240717911-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त कर्मचारी परिषद का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त कर्मचारी परिषद का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी रहा जारी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, मत्स्य, सहकारिता, डीआरडीए, सांख्यिकी, बाल विकास, आईटीआई, स्वास्थ्य आदि विभागों के कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा।
सोमवार को कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में विकास भवन में प्रदर्शन कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारियों की हड़ताल से मनरेगा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परिवार रजिस्ट्रर नकल, आय, जाति, मूल निवास, समाज कल्याण के कार्य प्रभावित रहे। कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों की भांति सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू समेत 23 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रताप चौहान, शक्ति भट्ट, भगवान सिंह राणा, पंकज उनियाल, वीरू शाह, वीपी मैठाणी, अमन बिष्ट, अनिल रयाल, केआर रतूडी, आमोद, सुरेश, दीपक, धीरेंद्र, मुकेश, विकास, रितु, विनीता, रीना, बबली, विमलेश्वरी, अंजना, रमिता, विजयलक्ष्मी, दीप्ती भट्ट आदि मौजूद थे।