फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कर्मचारी परिषद ने किया कार्यबहिष्कार

कर्मचारी परिषद ने किया कार्यबहिष्कार

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी परिषद ने किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मियों ने परिषद के जिला महामंत्री प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना देकर सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों की भाती सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ रुपये वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू समेत 22 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। बावजूद सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कहा कि 30 नवंबर तक समस्याओं के संबंध में आश्वासन नहीं मिलता है, तो एक दिसंबर से बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने संप्रेक्षक शक्ति भट्ट, आरपी चमोली, राजेंद्र राणा, चतर सिंह असवाल, केएन डोभाल, संजय, विजयलक्ष्मी, अंजना, रमिता, रजनी, कविता बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed