फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रशासन ने डीएनए टेस्ट के लिए रेजीमेंट को पत्र भेजा

प्रशासन ने डीएनए टेस्ट के लिए रेजीमेंट को पत्र भेजा

Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने डीएनए टेस्ट के लिए रेजीमेंट को पत्र भेजा
नई टिहरी। जिला प्रशासन ने प्रथम विश्व युद्ध में शामिल रहे कुठ्ठा निवासी प्रताप सिंह रावत पुत्र भागदेऊ के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग पर एडज्यूटेंट ले. कर्नल गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों के हो सकते हैं, फ्रांस में मिले अवशेष... की खबर प्रकाशित होने पर कुठ्ठा निवासी उत्तम सिंह रावत ने जिला कार्यालय को भेजे पत्र में बताया था कि उनके दादा प्रताप सिंह को भी तत्कालीन टिहरी राजा की ओर से अंग्रेज सरकार की मांग पर गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन भेजा गया था। वहां से उन्हें गढ़वाल राइफल्स में भर्ती कर प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस भेजा गया था। जहां वह अपने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कुछ समय बाद अंग्रेज सरकार ने राजा के माध्यम से प्रताप सिंह की मां को 1000 रुपये नकद और ताम्र पत्र भी दिया था। परिजनों को प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार नहीं कर पाने दुख है। अब फ्रांस में गढ़वाली सैनिकों के अवशेष मिलने पर शहीद के परिजनों को उम्मीद है कि उनमें प्रताप सिंह के अवशेष भी शामिल हो सकते हैं। इसकी पुष्टी के लिए परिजन डीएनए टेस्ट कराना चाहते हैं, जिससे वह उनका हिंदू विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सके। प्रशासन की ओर से गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन को पत्र भेजे जाने पर उन्हें उम्मीद है कि परिजनों का डीएनए टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed