फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नमामि गंगें अभियान को पलीता लगा रही है मिनी सरकारें

नमामि गंगें अभियान को पलीता लगा रही है मिनी सरकारें

Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगें अभियान को पलीता लगा रही है मिनी सरकारें
घनसाली (टिहरी)। गंगा को प्रदूषण मुक्त और निर्मल बनाने के लिए केंद्र सरकार नमामि गंगे के तहत करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की स्वच्छता की मुहिम को खुद नगर पंचायत घनसाली और चमियाला के अधिकारी-कर्मचारी पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। नगर क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा-कचरा को घनसाली गैस गोदाम के समीप से सीधे भिलंगना नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों नगर पंचायत क्षेत्रों से प्रतिदिन दो से तीन टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है। कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन के अभाव में उसे प्रतिदिन वाहनों के जरिए गैस गोदाम के समीप डंप कर सीधे भिलंगना नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र डंगवाल, तेजराम सेमवाल, पुष्पा, अंजली और सोनम का कहना है कि नगर पंचायत बने एक साल हो चुका है, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक कोई भूमि चिह्नित नहीं की गई है। कूड़े को भिलंगना नदी में प्रवाहित कर नगर पंचायत के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। तहसीलदार बुद्धि मिस्त्री का कहना है कि नगर पंचायतों को कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चिह्नित करने को कहा गया था। मौका मुआयना कर यदि गैस गोदाम के समीप नदी किनारे कूड़ा पाया गया, तो ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
डंपिंग जोन के लिए घुमेटीधार में वन भूमि का चयन कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को आन लाइन भेजा गया है। भिलंगना नदी में कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। गैस गोदाम के समीप खाली भूमि पर अस्थाई व्यवस्था के तहत कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह सजवाण, ईओ नगर पंचायत घनसाली/चमियाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed