{"_id":"5a0487c94f1c1b69678ba546","slug":"15102464424-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से हो रहे पलायन से संत समाज भी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से हो रहे पलायन से संत समाज भी चिंतित
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। पहाड़ में पलायन की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही संत समाज भी आगे आएगा। इसके लिए तीर्थ रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी राकेश नाथ ने पहाड़ से बढ़ते पलायन को रोकने के लिए कारणों के निवारण पर रिसर्च शुरू कर दिया है।
नगर क्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगी राकेश नाथ ने कहा कि पहाड़ को खुशहाल बनाने के लिए जल्द ही संत समाज भी अपने स्तर से प्रयास करेगा। कहा कि पहाड़ से पलायन को रोकने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे संसाधनों को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए पहाड़ के विषम भू-भाग में लघु उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने की मांग की। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरे विश्वभर में तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। मगर तंत्र की नाकामी के चलते वर्षभर तक श्रद्धालुओं को तीर्थाटन के लिए नहीं बुला पा रहे हैं। रोजगार बढ़ाने के लिए खाली पड़ी भूमि में वैज्ञानिक कृषि को प्रोत्साहन दिए जाने की मांग की। कहा कि जल्द ही संत समाज मुख्यमंत्री से मिलकर पहाड़ के विकास के लिए सुझावों को साझा करेगा।