{"_id":"59fa01744f1c1bda538ba3f6","slug":"15095566849-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता सप्ताह पर छात्रों ने भ्रष्टाचार पर किया प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता सप्ताह पर छात्रों ने भ्रष्टाचार पर किया प्रहार
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। सेवा-टीएचडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर प्रतापनगर विधानसभा के राजकीय इंटर कालेज बेरगणी पाली और गारुड़ीधार में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर सतर्कता के बारे में जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए अपना कार्य ईमानदारी से करने का संदेश दिया।
टीएचडीसी के प्रबंधक सतर्कता एसडी उनियाल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार एवं अन्य प्रकार की गड़बड़ियां हो रही हैं तो इसकी शिकायत तत्काल कराएं। टीएचडीसी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी यतबीर चौहान, प्रधानाचार्य एलडी थपलियाल, रमेश दत्त डोभाल, हितायु संस्था के सचिव दिवाकर पैन्यूली, सैन सिंह पंवार ने कहा कि आम नागरिक की जागरूकता से ही ईमानदारी से किया हो सकता है। कहा कि वर्तमान में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए सभी आगे आने की जरूरत है। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता-प्रतिभागियों को टीएचडीसी से पुरस्कार भी भेंट किए।