{"_id":"59f759df4f1c1b8e698b85ba","slug":"150938270820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और कंडीसौड़ में आशाओं ने किया टीकाकरण अभियान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और कंडीसौड़ में आशाओं ने किया टीकाकरण अभियान का विरोध
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी/कंडीसौड़। आशाओं के विरोध के चलते जिला अस्पताल बौराड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में खसरा-रूबैला टीकाकरण के लिए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी पसीना बहाना पड़ा। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत आशाओं ने टीकाकरण अभियान का विरोध किया, जिससे कंडीसौड़ में दोपहर 12 बजे बाद ही टीकाकरण शुरू हो पाया। घनसाली में स्कूली छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
जिला अस्पताल बौराड़ी में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशाओं ने सुबह आठ बजे से धरना शुरू कर दिया था। आशाओं ने वैक्सीन रूम में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें मुख्य गेट से अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस और आशाओं के बीच कई बार झड़प भी हुई। कंडीसौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आशाओं ने धरना देकर टीकाकरण अभियान का विरोध किया। बाद में प्रभारी तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने किसी तरह आशाओं को मनाया। तब जाकर उन्होंने टीकाकरण होने दिया।
जिला मुख्यालय के कॉन्वेंट स्कूल में डीएम सोनिका ने खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल ने बताया कि पहले दिन जिले में करीब 16 हजार बच्चों को टीका लगाया गया। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डा. शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।