{"_id":"59f4bab64f1c1bf2538b94db","slug":"15092108887-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीजल्स और रूबेला टीकाकरण को जिला प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीजल्स और रूबेला टीकाकरण को जिला प्रशासन ने कसी कमर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी/लंबगांव। 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कर ली है। जिले में एक लाख 48 हजार 713 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों तक वैक्सीन पहुंचा दी गई है। लंबगांव के स्कूली छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीडीओ आशीष भटगाईं और सीएमओ डा. योगेंद्र कुमार थपलियाल ने बताया कि मीजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान एक माह तक दो चरणों में चलेगा। प्रत्येक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जिन बच्चों का किन्हीं कारणों से टीकाकरण नहीं हो पाया ऐसे बच्चों को टीम घर-घर और गांव-गांव जाकर टीका लगाएगी। पत्रकार वार्ता में डा. दीपा रूपानी, डा. सीएल पटेल और सीपी भट्ट भी उपस्थित रहे। लंबगांव में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, एमडीएस, सरस्वी विद्या मंदिर और एनबीम नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण सफल बनाने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।