{"_id":"59f4bab44f1c1b6f548b9963","slug":"150921088719-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंदी कर वैक्सीन का नहीं होने दिया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंदी कर वैक्सीन का नहीं होने दिया वितरण
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। मानदेय वृद्धि और बोनस की मांग को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकत्रियों ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ और धनोल्टी में तालाबंदी की। आशाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तालाबंदी के कारण अस्पताल से मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन का वितरण नहीं हो पाया। आशाओं ने कहा कि जब तक मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक वे कार्य बहिष्कार करेंगे। मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का विरोध भी जारी रहेगा। तालाबंदी करने वालों में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष नीलम नौटियाल, सुधा पंवार, कांता लेखवार, भजनदेई व चंद्रकला देवी आदि शामिल रहीं। ब्यूरो