{"_id":"59f366494f1c1b74698b80e3","slug":"15091237381-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने उतरा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने उतरा मौत के घाट
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जंगल में घास काटने गए ग्रामीण को भालू ने मार डाला। वन विभाग ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेज दिया है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
टिकरी गांव निवासी भजन दास (50) पुत्र सेवक दास शुक्रवार को जंगल में चारापत्ती लेने गया था। वहां भालू ने हमला कर उसे मार डाला। घटना का पता दोपहर एक बजे उस वक्त चला जब चारापत्ती काटने गए उसके साथियों ने भजन दास को आवाज दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ढूंढखोज करने पर कुछ दूरी पर उन्हें भजन दास का शव मिला। सूचना पर देवसारी के वन रेंज अधिकारी अनूप रावत, धनोल्टी तहसीलदार डीएस भंडारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेजा। वन रेंज अधिकारी ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।