{"_id":"59f366474f1c1b87698b7d6d","slug":"15091237362-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। इंटर कॉलेज लंबगांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। नए-नए मॉडलों की प्रदर्शनी के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों ने लोगों को विज्ञान के आविष्कारों से रूबरू कराया।
विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह रावत और खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल शर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षकों से बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान की नई-नई अभिरुचियों की जानकारी देने को कहा। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में अमित रावत, अक्षित, मंजीत, तुषार, प्रहलाद प्रथम रहे। बलवीर, सचिन, दिव्यांशु, धीरज, दीवान, सोनी, मोनिका, मयूरेत द्वितीय रहे। विज्ञान ड्रामा में इंटर कॉलेज मांजफ प्रथम और गरवाणगांव द्वितीय रहा। विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में अभिषेक प्रथम और खुशी द्वितीय रहीं। टीम प्रोजेक्ट में पुष्कर प्रथम और मोहित पंवार द्वितीय रहा। कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र जयाडा ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव 7 से 9 नवंबर तक होगा। ब्यूरो