{"_id":"59f366444f1c1bf4688b7beb","slug":"15091237334-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। एनएच के दो अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्यदायी संस्था हरकत में आ गई है। नई टिहरी डायजर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्य जोरशोर से शुरू हो गया है।
707 राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-मसूरी-टिहरी-मलेथा खस्ताहाल बना हुआ है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त इस मार्ग की मरम्मत न होने पर डीएम सोनिका के निर्देश पर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-मसूरी-टिहरी-मलेथा के अधिशासी अभियंता (डोईवाला) एमएसपी रावत और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 ऋषिकेश-श्रीनगर के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के मामले में धारा 133 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों अधिकारियों को न्यायालय से नोटिस भी जारी हुआ था। शनिवार से कार्यदायी संस्था ने डायजर में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।