{"_id":"59f366414f1c1bec538b9a3b","slug":"1509123730913-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की हुंकार रैली 13 नवंबर को नई टिहरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की हुंकार रैली 13 नवंबर को नई टिहरी में
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। मांजफ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में डोबरा-चांठी पुल निर्माण ठप होने पर आक्रोश जताया गया। पुल निर्माण की मांग को लेकर 13 नवंबर को जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस की ओर से हुंकार रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तीन माह से डोबरा-चांठी पुल का काम ठप पड़ा है। केंद्र सरकार पुल निर्माण के लिए 75 करोड़ की धनराशि जारी नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की। बैठक में शिव सिंह, खुशाल सिंह, मदन मिश्रावाण, विजयपाल पंवार, पवन राणा, गंभीर सिंह, केदारलाल, विक्रम थलवाल, धीरेंद्र महर, पुष्कर महर, भगवान सिंह, धृपाल सिंह, अब्बल सिंह, भगत सिंह दर्वेश्वर प्रसाद, देवी राम आदि उपस्थित रहे।