{"_id":"59f3663c4f1c1b6a678b7f61","slug":"150912372511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने को उठाएं कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने को उठाएं कदम
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए लगाए गए निजी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बताया गया कि इस वर्ष अब तक 2028 लोगों के चालान किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी डा. शिवकुमार बरनवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि स्कूली बच्चों के आवागमन को संचालित अधिकांश वाहन चालकों की तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें आ रही है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने, मदिरा, मादक पदार्थों, नशे में गाड़ी चलाने वालों को विरुद्ध नियमित अभियान चलाने, सड़कों के संवेदनशील, चिह्नित स्थानों पर यातायात के नियमों, वाहनों की गति सीमा के संचालन को संकेतक, बोर्ड लगाने को भी कहा। एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वाहनों में कूड़ेदान अनिवार्य रूप से रखा जाए। निर्धारित सीमा से अधिक तेजी से वाहन चलाने पर तीन माह के लिए लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। सीओ हीरा सिंह रौथाण ने बताया कि पुलिस भी हेलमेट, सीट बेल्ट उपयोग न करने वालों आदि के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।