{"_id":"59f3663a4f1c1bf2538b92d6","slug":"15091237231-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक हाजिरी की मांग ने फिर पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक हाजिरी की मांग ने फिर पकड़ा तूल
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगनी शुरू न होने पर छात्र फिर से मुखर होने लगे है। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने की मांग को लेकर छात्रों ने एसआरटी परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। शनिवार को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल विवि कुलपति से श्रीनगर में मिलेगा।
छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन ने जुलाई माह में परिसर में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन लगा दी थी, लेकिन शिक्षकों ने यह कहकर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने का बहिष्कार कर दिया था कि विवि के तीनों परिसर में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। छात्रों का आरोप है कि परिसर के शिक्षक ड्यूटी से नदारद रहते हैं। प्रदर्शनकारियों में छात्र नेता धीरज कौशल, रविंद्र रावत, अभिशेक भट्ट, आशीष गुसाईं, धनेश बहुगुणा, संदीप जुयाल, मोहित, विजय आदि शामिल रहे।