{"_id":"59f0c7274f1c1b70548b93d9","slug":"15089519221924-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पर अब 24 घंटे रहेंगा सीएम और डीएम का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पर अब 24 घंटे रहेंगा सीएम और डीएम का पहरा
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी की मॉनिटरिंग अब सीधे सीएम और डीएम कार्यालय से होगी। इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है। अस्पताल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 10 सीसीटीवी कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। अस्पताल आने वाले रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिला अस्पताल में दूर-दराज से उपचार के लिए आने वाले रोगियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सीधे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीएम सोनिका मॉनिटरिंग करेंगे। अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम अंतिम चरण में है, जिसमें से 10 सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों को सीएम और डीएम कार्यालय से लिंक किया गया है। डॉक्टरों के चैंबर, ओपीडी कक्ष, औषधी वितरण कक्ष और ऑपरेशन थियेटर के बाहर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीएम सोनिका ने बताया कि बीते सितंबर में जिले के दौरे पर आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर यह कारगर व्यवस्था की गई है।