{"_id":"59f0c7104f1c1bb6678b7799","slug":"15089519023-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर और सेमली पुल में पशुओं का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर और सेमली पुल में पशुओं का जमावड़ा
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत क्षेत्र में हनुमान मंदिर और सेमली पुल आवारा पशुओं की शरणस्थली बने हुए हैं, जिससे स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कहने के बावजूद नगर पंचायत और तहसील प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर क्षेत्र में चारधाम यात्रा का मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर और सेमली पैदल पुल के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल से स्कूली बच्चों का आवागमन होने से उन्हें भी दिक्कतें हो रही है। हनुमान मंदिर पुल से रोज तहसील प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी भी आवागमन करते हैं, लेकिन आवारा पशुओं को हटाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र के गोविंद बडोनी, डा. नरेंद्र डंगवाल, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि नगर पंचायत और तहसील प्रशासन आवारा पशुओं को हटाने की कोई जहमत नहीं उठा रहा है। तहसीलदार बुद्धि मिस्त्री ने कहा कि पुलों से शीघ्र आवारा पशुओं को हटाने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया जाएगा।