{"_id":"59f0c7084f1c1b72548b8fbf","slug":"15089518942-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक डोर से नियुक्तियां होने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक डोर से नियुक्तियां होने के विरोध में दिया धरना
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि में बैक डोर से नियुक्तियां होने और विवि के समीप खाली पड़ी भूमि पर परिसर निर्माण करने की मांग को लेकर बुधवार को धरना दिया।
आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में विवि में नियुक्तियां की जा रही हैं। कहा कि विवि के परिसर में परीक्षा हाल का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि जीएसआई ने क्षेत्र को स्लाइडिंग जोन घोषित किया है। कहा कि 2017-18 सत्र के पर्यावरण विज्ञान परीक्षा में कुछ छात्रों को गलत नंबर दिए गए हैं। समाजशास्त्र विषय में भी अधिकांश छात्रों को फेल किया गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल, प्रदीप सकलानी, अनिल रमोला, आदर्श भट्ट ने धरना दिया। कुलपति डा. यूएस रावत ने विवि में किसी भी पद पर बैक डोर से नियुक्ति होने से स्पष्ट इनकार किया है। कहा कुछ छात्र नेता अपने रिश्तेदारों को नियुक्ति देने के लिए हर दिन विवि के चक्कर काटते रहते हैं, जब विवि में पद ही नहीं है तो नियुक्ति कहां से दें। ब्यूरो