{"_id":"59ef6fe34f1c1b98678b7390","slug":"150886404815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर उपाध्याय ने मृतक किसान राजू का बैंक ऋण किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर उपाध्याय ने मृतक किसान राजू का बैंक ऋण किया जमा
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। बैंक कर्ज के तले दबे खुदकुशी करने वाले स्वाड़ी गांव के किसान राजू कुमार के बैंक ऋण को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपना वायदे के अनुसार जमा करवा दिया है।
मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्व. राजू कुमार की पत्नी रोशनी देवी की मौजूदगी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक नागणी में पहुंचकर कर्ज की 50 हजार धनराशि जमा की। चंबा ब्लाक के स्वाड़ी निवासी अनुसूचित के किसान राजू कुमार ने बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण 19 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप था कि बैंक वाले उसे कर्ज चुकाने के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। उपाध्याय की ओर से कांग्रेसियों ने बैंक में 50 हजार की रकम जमा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि राजू पर बैंक का 59026 ब्याज सहित कर्ज था। 50 हजार जमा करवाए। बाकी 9026 को बैंक ने एकमुश्त जमा करने पर बैंक की वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत माफ करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, सोबन सिंह नेगी, नरेंद्र चंद रमोला, राजेश्वर बडोनी, साहब सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।