फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऑलवेदर रोड़ के निर्माण हेतु पेड़ों के छपान का काम शुरू

ऑलवेदर रोड़ के निर्माण हेतु पेड़ों के छपान का काम शुरू

Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड़ के निर्माण हेतु पेड़ों के छपान का काम शुरू
नरेंद्रनगर (टिहरी)। चारधाम के लिए बनने वाले ऑलवेदर रोड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आने वाली वनभूमि का हस्तांतरण होने के बाद पेड़ों का छपान शुरू हो गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ऑलवेदर रोड बनकर तैयार होगी। चूंकि अभी तक वनभूमि का हस्तांतरण नहीं होने से दिक्कतें आ रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को टिहरी जिले के भद्रीकाली में वन विकास निगम के अनुभाग अधिकारी ओम प्रकाश शाह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर ऑल वेदर रोड के पेड़ों के छपान का काम शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक हजार पेड़ों को काटने की सूची राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से मिली है। इसके पूरे होने पर आगे के पेड़ों को काटा जाएगा। बता दें कि चारधाम यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है, जिसमें ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे भी शामिल है। करीब एक साल पहले स्वीकृत प्रोजेक्ट के निर्माण में वनभूमि सबसे आड़े आ रही थी, लेकिन अब वनभूमि हस्तांतरण होने से पेड़ों का काटने का काम भी शुरू हो चुका है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही चारधाम तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण हो पाएगा। इस मौके पर रमेश चमोली, दिनेश लखेड़ा, दिनेश उनियाल, राजेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed