फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   संयुक्त कर्मचारी परिषद ने चंबा और जाखणीधार में दिया धरना

संयुक्त कर्मचारी परिषद ने चंबा और जाखणीधार में दिया धरना

Mon, 23 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त कर्मचारी परिषद ने चंबा और जाखणीधार में दिया धरना
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों के अनुसार सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था सभी कर्मियों को 12 सौ रुपये वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू करने समेत 22 सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन जाखणीधार, चंबा ब्लाक में कर्मियों ने धरना देकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिषद मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित है, लेकिन सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। चंबा में जिलाध्यक्ष डीपी चमोली, महामंत्री प्रताप चौहान, शक्ति भट्ट, पंकज उनियाल, केआर रतूड़ी, दीपक गुसाईं, धीरेंद्र नेगी, रविंद्र चौहान, आरएस राणा, विजयलक्ष्मी डबराल, रमिता भंडारी, पुष्पा भट्ट, रीना भट्ट संगीता रांगड़ आदि मौजूद थे, जबकि जाखणीधार में जयवीर रांगड़, बीएल राज, सुरेश आर्य, दर्शन झिल्डियाल, प्रकाश रतूड़ी, मुकेश कुमार, आशीष जोशी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed