{"_id":"59ee23224f1c1b6f548b8c5e","slug":"150877886319-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला जांच में दो सैंपल हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला जांच में दो सैंपल हुए फेल
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला जांच में दो खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए हैं। दोनों व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जवाब दावा दाखिल करने के नोटिस जारी किए गए हैं। व्यापारियों की ओर से 30 दिन के भीतर जवाब दावा दाखिल न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई और अर्थदंड वसूला जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते अगस्त में जिले के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाकर 27 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। रुद्रपुर प्रयोगशाला से 18 खाद्य वस्तुओं की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है। जांच में 16 सैंपल पास हो गए और दो सैंपल फेल होने की रिपोर्ट मिली है। बौराड़ी स्थित एक डेरी से भरे गए खुले दूध में मिलावट पाई गई। प्रयोगशाला जांच में दूध में पानी की मात्रा कई गुना अधिक पाई गई है। अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि टमाटो मशाला (मोटू पतलू) की प्रयोगशाला जांच में मिस ब्राडिंग पाई गई है। टमाटो मशाला के पैकेट में एक्सपायरी डेट और उत्पादित माल तैयार होने की कोई तिथि अंकित नहीं थी। देहरादून का यह व्यापारी टमाटो मशाला बेचने के लिए उत्तरकाशी ले जा रहा था, जिसका सैंपल चंबा में वाहन रोककर भरा गया था।
टमाटो मशाला (मोटू पतलू) बच्चे अधिक खरीदते हैं। अभिहित अधिकारी जोशी ने बताया कि दोनों व्यापारियों को प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद जवाब दावा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जवाब दाखिल करने के बाद दोनों व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दीपावली के दौरान विभाग ने 41 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।