{"_id":"59ecceca4f1c1b6d548b8590","slug":"15086917344-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायिका रेशमा के गीतों पर झूमने को मजबूर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायिका रेशमा के गीतों पर झूमने को मजबूर हुए दर्शक
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग(टिहरी)। क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं विकास समारोह समिति सिलगांव की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लोक गायिका रेशमा शाह ने जौनपुरी-जौनसारी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हुए। जबकि क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूनियर कबड्डी में किंग स्टार क्लब सैंजी विजेता एवं यंग स्टार क्लब अठज्यूला उप विजेता रहा।
जौनपुर के डिबोगी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर-जौनसार के लोगों ने पहाड़ की लोक संस्कृति को संजोने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलता है, वहीं ग्रामीणों का मनोरंजन भी होता है। कबड्डी प्रतियोगिता में सरतली प्रथम, कसौन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वालीबॉल में बदराज क्लब रणौगी ने पहले, नागदेवता क्लब बेल ने दूसरा स्थान पाया। लोक गायिका रेशमा शाह समेत अन्य कलाकारों ने जौनपुरी-जौनसारी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, भाजपा नेता राजेश नौटियाल, नर्मदा नेगी, रेखा डंगवाल, नारायण सिंह पंवार, भोला परमार, विक्रम सजवाण, विरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
नहीं पहुंचे सीएम, ग्रामीण हुए मायूस
डिबोगी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अचानक सीएम का दौरा रद्द होने से ग्रामीणों एवं आयोजकों को निराशा हाथ लगी। खेलकूद समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह मल्ल, राजेश पुंडीर, अनिल पंवार, बलबीर चौहान ने बताया कि पहली बार सीएम के पहुंचने की उम्मीद थी। दौरे को लेकर सभी तैयारियां भी की गई थी, लेकिन दौरा रद्द होने से ग्रामीणों को निराश होना पड़ा है।