फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चंबा चौराहे से छात्रा गायब होने पर पुलिस में मचा हडकंप

चंबा चौराहे से छात्रा गायब होने पर पुलिस में मचा हडकंप

Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौराहे से छात्रा गायब होने पर पुलिस में मचा हडकंप
चंबा (टिहरी)। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आई एक छात्रा अचानक चंबा चौराहे से गायब हो गई, जिससे पुलिस और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा चंबा से आठ किमी दूर साबली गांव के समीप मिली। इस दौरान पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी कर वाहनों की चेकिंग के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय काथडा में पांचवीं कक्षा की छात्रा उर्मिला (11) पुत्री बचन सिंह जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने नई टिहरी आई थी। शिक्षक ओम प्रकाश के साथ वह बाइक में बीती शाम को घर जा रही थी। कुछ देर चंबा में रुकने के दौरान शिक्षक खरीदारी करने लगा, तो छात्रा एकाएक गायब हो गई। छात्रा का पता नहीं चलने पर शिक्षक ने चंबा थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। नागणी चौकी प्रभारी बलवंत सिंह और हिमांशु चौधरी शाम सात बजे छात्रा को साबली गांव के समीप हाइवे किनारे से बरामद कर लिया। छात्रा अंधेरे में पैदल ही चंबा से आठ किमी पैदल वहां तक जा पहुंची। छात्रा की बरामदगी की सूचना पाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed