फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विधायक, सांसद और मंत्रियों के आपसी झगड़े में उलझी प्रदेश सरकार:प्रीतम

विधायक, सांसद और मंत्रियों के आपसी झगड़े में उलझी प्रदेश सरकार:प्रीतम

Sat, 16 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
विधायक, सांसद और मंत्रियों के आपसी झगड़े में उलझी प्रदेश सरकार:प्रीतम

विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार चंबा और नई टिहरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड की जनता से झूठे वायदे करके भाजपा ने सत्ता हासिल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय और पंचायत चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर तैयार रहने का मंत्र दिया।

चंबा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, सुरसिंगधार में वरिष्ठ नेता आकाश कृषाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बाद में पार्टी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों का कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन आजतक नहीं हुआ। इस मौके पर अनीस खान, संजय रावत, शोभन ङ्क्षसह नेगी, राजेश्वर बड़ोनी, गिरराज दास, सुनील जुयाल, अनुपम भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed