{"_id":"59bc0a454f1c1bae688b4bd1","slug":"15054956497-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान हस्तांतरण न करने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान हस्तांतरण न करने पर भड़के छात्र
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का खेल मैदान टीएचडीसी की ओर से विवि प्रशासन को हस्तांतरण न करने पर छात्रों का गुस्सा फूटा। आक्रोशित छात्रों ने टीएचडीसी प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
शनिवार को गुस्साए छात्र नेताओं ने परिसर गेट में टीएचडीसी प्रशासन का पुतला फूंका। पुरानी टिहरी डूबने पर टीएचडीसी ने वर्ष 2000 में बादशाहीथौल में स्वामी रामतीर्थ परिसर का निर्माण किया था, लेकिन कैंपस के खेल मैदान की जमीन पर कुछ लोगों ने अपना अड़ंगा डाल दिया। ऐसे में विवि प्रशासन ने इसकी शिकायत टीएचडीसी से की। टीएचडीसी ने कब्जाधारियों से अपनी संपत्ति को लेने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर कुछ माह पूर्व निर्णय टीएचडीसी के पक्ष में आ गया, लेकिन अभी तक टीएचडीसी ने खेल मैदान को विवि प्रशासन को स्थानांतरण नहीं किया। गुस्साएं छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले 17 सालों से खेल मैदान न होने के कारण परिसर को दूसरों के मैदान पर निर्भर होना पड़ रहा है। खेलकूद और अन्य आयोजनों के लिए ग्रामीणों की इजाजत के बाद ही अपना कार्यक्रम तय करना पड़ रहा है। खेल मैदान न होने से खेल प्रतिभाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत, महासंघ महासचिव हिमांशु रावत, अक्षत बिजल्वाण बृजेश खाती, प्रवीन, योगेष उनियाल, प्रदीप सजवाण आदि शामिल रहे।