फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जलवायु परिवर्तन की मार से फसलों को बचाने के लिए शोध शुरू

जलवायु परिवर्तन की मार से फसलों को बचाने के लिए शोध शुरू

Mon, 07 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन की मार से फसलों को बचाने के लिए शोध शुरू
चंबा (टिहरी)। अब जल्द ही जलवायु परिवर्तन की मार से फसलों को नुकसान से बचाना संभव हो सकेगा। इसके लिए रानीचौरी परिसर के मौसम विज्ञान ने प्रथम चरण में गेहूं और मंडुवा पर शोध शुरू कर दिया। इस दौरान वैज्ञानिक पौधे की बुआई से लेकर कटाई तक बारीकी से नजर रखकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के बाद काश्तकारों को फसल उपज बढ़ाने की नई जानकारियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

मौसम में दिन प्रतिदिन आ रहे परिवर्तन के कारण फसलों में बीमारी, कम उत्पादन की समस्या आम बात हो गई है। इससे निपटने के लिए आईसीएआर ने रानीचौरी परिसर के मौसम विज्ञान विभाग को फसलों पर शोध करने की जिम्मेदारी सौंपी है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने गेहूं और मंडुवा की बुआई कर दी है। मौसम विज्ञान विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि अनुसंधान करने के लिए दोनों फसलों के एक ही बीज को तीन अलग-अलग समय पर रानीचौरी परिसर के खेतों में बोया गया है। अब इनकी वैज्ञानिक निगरानी कर रहे हैं कि किस समय की फसल जल्दी ग्रोथ कर रही है। अधिक उपज जानने के लिए पौधे के दाने का वजन भी नापा जाएगा। इन सभी बातों को आईसीएआर को भेजा जाएगा। इसके आधार पर किसानों को नए फसल चक्र के आधार खेती करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed