{"_id":"6a899309f542318ecd07ff57","slug":"anger-over-the-mismanagement-of-water-distribution-from-surkanda-scheme-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120825-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सुरकंडा योजना से पानी वितरण की अव्यवस्था पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सुरकंडा योजना से पानी वितरण की अव्यवस्था पर रोष
Sat, 22 Aug 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिलकोटी पंचायत भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सुरकंडा पेयजल योजना के टैंक से पानी का समान वितरण नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए दूसरा टैंक जल्द बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक में ग्रामीणों ने आराकोट-ब्लखा मोटर मार्ग का डामरीकरण करने, कटियाखाल से सैंण नामे तोक तक दो किमी सड़क निर्माण, भनवाणियों नामे तोक से कुआं का खाला नामे तोक तक सड़क निर्माण करने की मांग उठाई।
बैठक में पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर ने कहा कि सुरकंडा पेयजल योजना का एक ही टैंक होने के कारण क्षेत्र में पानी का वितरण ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। बताया योजना से कई घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समस्या समाधान के लिए उन्होंने दूसरा टैंक बनाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान विनीत पुंडीर ने आराकोट-ब्लखा मोटर मार्ग के डामरीकरण करने की मांग प्रमुखा से उठाई।
पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कहा कि आराकोट-ब्लखा मोटर मार्ग उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था और निर्माण के साथ डामरीकरण भी कराया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़क जर्जर हो चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल और सड़क समस्या समाधान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उप प्रधान सीता देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, धर्मवीर रावत, सब्बल सिंह, कुंवर सिंह, विजय सिंह, जीत सिंह, सत्ये सिंह, कलम सिंह, राम सिंह, राधा देवी मौजूद रहे।