फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रिजल्ट घोषित करने के अपने दावों पर खरा नहीं उतर पाया गढ़वाल विवि

रिजल्ट घोषित करने के अपने दावों पर खरा नहीं उतर पाया गढ़वाल विवि

Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट घोषित करने के अपने दावों पर खरा नहीं उतर पाया गढ़वाल विवि
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि का इस सत्र में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के दावे हवाई साबित हुए। इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन होने के बाद भी विवि प्रशासन बीए प्रथम, तृतीय, बीकॉम प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। विवि की लचर कार्य प्रणाली पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने इस साल पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कराया था। जून में मूल्यांकन कार्य समाप्त होते ही विवि प्रशासन के अधिकारियों ने जल्द सभी कक्षाओं का रिजल्ट जारी करने का दावा किया था। जुलाई अब गुजरने को है, लेकिन अभी तक बीए प्रथम, तृतीय, बीकॉम प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। छात्र नेता धीरज कौशल, आदर्श भट्ट का कहना है कि रिजल्ट घोषित न होने से अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों में उहापोह की स्थिति बनी है। मामले में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रो. आरसी रमोला का कहना है कि समय पर अंक न मिलने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब हुआ है। आगामी एक सप्ताह के अंतर्गत सभी सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed